Uss Haseen Raah Se Gujar Kar Dekhte Hai -
27th September 2015, 01:38 PM
उस हसीन राह से गुजरकर देखते हैँ..
चल इश्क़ की राह पर चलकर देखते हैँ..
लोग कहते हैं कि मोहब्ब़त गुनाह है..
चल हम भी यह गुनाह करकर देखते हैँ..
कितना हसीन होगा साहिल का सफर..*
चल इश्क़ के दरिया मेँ उतर कर देखते हैँ..
सुना है ख्वाब सतरंगी हो जाते हैँ..
चल शबभर अजनबी शहर मेँ ठहरकर देखते है..
लोग कहते हैँ, इश्क़ और मुश्क़ छुपाए नही छुपते..*
चल खुशबू बनकर, फिजां मे बिखरकर देखते हैँ..
सुना है इश्क़ जन्नत का एहसास है..
चल कुछ पल इस हसीँ मंजर को जीकर देखते हैँ..
लोग कहते हैँ कि बहुत तड़पाता है..*
चल इश्क़ का जहर पीकर देखते है..
ज़िन्दगी तो ज़िन्दगी है, चलती ही रहेगी..
चल घड़ी दो घड़ी "अभिमन्यु" मरकर देखते हैँ..
*अभिमन्यु कश्यप
Anil Arora
Naulekahe par tere khoon ki boond hai,
Motiyo ki jagah par jada kaun hai,
Jiski khatir daga chandini se kare,
Puch suraj ki woh dilruba kaun hai?
|