किसी को नहीं अब किसी की पड़ी है...
ज़माने की फितरत हुई कुछ नयी है,
सही अब ग़लत और ग़लत ही सही है… किसी को नहीं अब किसी की पड़ी है, यही ज़िंदगी है तो क्या ज़िंदगी है… गयी बीत सादियां यहां जाने कितनी, मिज़ाजे सितमगर वही का वही है… करें बातें मुझसे वो अब ज़िंदगी की, बची जब मेरे पास बस दो घड़ी है… कभी एक दिल था, अभी लाखों टुकड़े, तेरे सदके सीने में रौनक बड़ी है… यहाँ मैं हूँ तालाब सूखा हुआ इक, वहाँ तू उफ़नती, मचलती नदी है… मुझे चाहतों की नज़र से न देखो, मुहब्बत की मुझे अब ज़रूरत नही है… जो कल तक मेरा हमसफ़र, हमनवा था, वही आज क्यूं लग रहा अजनबी है… बदलता है मौसम, बदलते सभी हैं, मगर ‘तैश’ वो जो बदलता नहीं है… —तैश |
Quote:
Bade Dino baad apko padhne ka mauka Mila achcha laga Daad qubool Karein... Khoobsoorat ashaar..Waah!! मुझे चाहतों की नज़र से न देखो, मुहब्बत की मुझे अब ज़रूरत नही है… Ik is Sher me thoda typing error hai shayad dekh lein ek baar.... Aate rahiye... |
Phirse suna aaj tumhari awaaz mein aur phir deewana ho gaya...Salamat raho
|
Ghayal bhai
Namaste Kisi ek sher ko Chun nahi sakta muje to poori Ghazal hi bahot khoob lagii.. Har sher ek se badh Kar ek se hain.. Dil se Saad aur mubaaraqbaad Khush rahiye.. Apna khayal rakhen Duaaon ke saath ijaazat Aapka Dhaval |
Waah kya baat hai, waise to har sher lajawaab hai, magar ye do behad khaas rahe
करें बातें मुझसे वो अब ज़िंदगी की, बची जब मेरे पास बस दो घड़ी है… कभी एक दिल था, अभी लाखों टुकड़े, तेरे सदके सीने में रौनक बड़ी है Nacheez ki daad kubool kare aapka apna bhushan |
zabardast .......... waaaahhhhh
|
Behtreen taish bhai..................wah
|
All times are GMT +5.5. The time now is 01:02 AM. |
Powered by vBulletin® Version 3.8.5
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.