Quote:
Originally Posted by Madhu 14
.
कितना किसमे क्या घटाना है
और कितना जोड़ना है
कि सवाल का हल सही सही आ जाये
खूब समझती थी
जब पढ़ती थी
पर अब दुनिया की गणित में
जाने क्यूँ अक्सर चूक जाती हूँ
हर सवाल में अलग अलग फार्मूले
कब क्या फिट होगा जान नही पाती हूँ
सोचती हूँ दाखिला लूँ फिर
किसी स्कूल में जाऊँ
या रहने दूँ खुद को ऐसा ही
उम्र भर अनपढ ही कहलाऊँ ?
मधु
|
meri maano to anpadh hi raho...ek baar duniya ke chakkar mein padh gaye to bas aage aane ki hodh mein zindagi pichhad jaayegi...
aache khayaalat hai likhti raho khush raho...